हाईवा की चपेट में आया बाइक, पश्चिम बंगाल के दो सवार घायल

तिरूलडीह, 08 सितंबर : नीमडीह थाना क्षेत्र के सिरूम शहीद चौक के पास सोमवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के दो युवक घायल हो गए। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार हवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक को अधिक चोट लगी है, जबकि दूसरा को कम चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए युवकों का इलाज पास के एक क्लीनिक में कराया। दोनों घायल युवक पश्चिम बंगाल के कुदलुंग गांव के रहने वाले बताए जा रहा हैं। दोनों युवक एक बाइक पर सवार थे, जिसे तेज रफ्तार हाईवा अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवा खाली है और दुर्घटना के वक्त वह काफी तेज रफ्तार में चल रहा था। दुर्घटना की सूचना नीमडीह थाना की पुलिस को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते तीन-चार दिनों से उक्त सड़क पर रात के वक्त बालू लदे हाईवा बड़ी संख्या में चल रहा है।



