एक राष्ट्र एक शिक्षा के सवाल पर सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Manbhum Updates
2 Min Read

एक राष्ट्र एक शिक्षा के सवाल पर सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

नीमडीह 29 जून : एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने एक राष्ट्र एक शिक्षा के सवाल पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाया कि आजादी के बाद बनी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को पूरी तरह से व्यावसाय बना दिया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने 11 साल के छोटे कार्यकाल में पीएम श्री स्कूल एकलव्य विद्यालय समेत कई योजनाएं देश में लागू कर शिक्षा को सर्व सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने का काम किया. वहीं स्वास्थ्य पर उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए नए-नए एम्स बनाएं. लेकिन उन्होंने पत्रकारों के सवाल सरकार एक राष्ट्र एक शिक्षा लागू करने की मंशा रखती है या नहीं, अगर हां तो कब तक. इस सवाल का उन्होंने कोई सटीक जवाब नहीं दिया. वही टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चांडिल प्रखंड के चिलगु में एनएचएआई द्वारा एक पुल को कई महीनों बंद रखने, टोल रोड पर चालक और राहगीरों को सुविधा नहीं मिलने, कई स्थानों पर सड़क किनारे नाली नहीं बने सड़क पर लगाए गए लाइट नहीं जलने और दिशा सूचक बोर्ड व साईनेज नहीं लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र सरकार प्रतिदिन 36 किलोमीटर एनएच का निर्माण कर रही है. सरकार के निष्ठावान और कर्मठ मंत्री के विभाग में इस तरह की लापरवाही की जानकारी उन्हें नहीं थी वह इस मामले में नहीं के पदाधिकारी से बात करेंगे और एनएचएआई के निर्धारित मापदंडों को पूरा करवाएंगे.

Share This Article