सरायकेला-खरसावां में नई एसपी का सख्त संदेश, महिला व बाल सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस

Manbhum Updates
2 Min Read

सरायकेला,20 अप्रैल :सरायकेला-खरसावां जिले की नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जिला पुलिस “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम करेगी और त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसपी द्विवेदी ने कहा कि पीड़ितों को शीघ्र कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें सुरक्षित माहौल देना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही, सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान और रणनीति तैयार की जा रही है।

उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सतर्क और जवाबदेह रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस-जन सहयोग को मजबूत कर जिले में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम किया जाएगा।

पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर एसडीपीओ सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Share This Article