नीमडीह में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार! नदी किनारे महुआ भट्टी ध्वस्त, 50 किलो जावा महुआ नष्ट

नीमडीह, 31 जुलाई : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरु गांव में नदी किनारे संचालित एक महुआ शराब की भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्णतः गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। अवैध शराब निर्माण के इस अड्डे पर छापेमारी के समय संचालक फरार हो गया, जिसकी पहचान कर ली गई है। उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
स्थानीय लोगों ने नीमडीह पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। ऐसे अभियानों से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच खौफ का माहौल है और आमजन में राहत की भावना देखी जा रही है।
– मनभूम अपडेट्स संवाददाता
www.manbhumupdates.com



