विद्रोही बिष्णु फिर बनाए गए जेएलकेएम युवा मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता

चांडिल, 03 अक्टूबर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने संगठनात्मक मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए पार्टी का पुनर्विस्तर किया है। इस क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता बिष्णु पद महतो उर्फ विद्रोही बिष्णु को पुनः युवा मोर्चा का केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
बिष्णु पद महतो संगठन के शुरुआती दौर से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भाषा और खतियान आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई तथा इससे पहले पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभाई है।
अपने मुखर स्वभाव और हर मुद्दे को तर्कसंगत तरीके से रखने के कारण पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
इस अवसर पर बिष्णु पद महतो (विद्रोही बिष्णु) ने कहा कि पुनः युवा मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता का दायित्व देने पर वे पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे।



