बडामटांड में आतिशबाजी के साथ जलाया गया अहंकार रूपी रावण का पुतला

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बडामटांड में आतिशबाजी के साथ जलाया गया अहंकार रूपी रावण का पुतला

चांडिल, 03 अक्टूबर : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के रूप में शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के बडामटांड मैदान में रावण के पुतले को जलाया गया। गौरडीह पंचायत श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, चावलीबासा की ओर से प्रतिवर्ष बडामटांड मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान यहां जमकर आतिशबाजी की जाती है। कार्यक्रम में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। रावण दहन कार्यक्रम देखने के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रावण दहन धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है।

बडामटांड मैदान, चावलीबासा में प्रतिवर्ष विजयादशमी के एक दिन बाद रावण का पुतला जलाकर अधर्म पर धर्म की जीत का उत्सव मनाया जाता है। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल होते हैं। रावण दहन की शुरुआत आतिशबाजी से की जाती है। बारिश को देखते हुए इस वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम शाम ढलते ही कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और असत्य पर सत्य की जीत का जय घोष किया।

Share This Article