अनुमंडल मुख्यालय में 8 अक्टूबर को होगा आदिवासियों का विशाल धरना-प्रदर्शन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अनुमंडल मुख्यालय में 8 अक्टूबर को होगा आदिवासियों का विशाल धरना-प्रदर्शन

चांडिल, 03 अक्टूबर : आदिवासी सामाजिक संगठन द्वारा 8 अक्टूबर को चंदेल अनुमंडल मुख्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम की लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आंदोलन को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के कई गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

प्रचार अभियान के तहत काठजोड़, जोनोडीह, माकुलाकोचा, कदमझोर, खोखरोडीह समेत आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धरना-प्रदर्शन आदिवासियों के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक अस्तित्व की रक्षा के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण साबित होगा।

मौके पर रविंद्र सरदार, राधेश्याम सिंह, जयनाथ सिंह, भुतनाथ सिंह, भुषण सिंह, शिवा सिंह सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने मिलकर ग्रामीणों से 8 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Share This Article