महंत विद्यानंद सरस्वती ने किया HLM ट्रॉफी सीजन – 05 का शुभारंभ, फुटबॉल मैदान में उमड़ी खचाखच भीड़

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

महंत विद्यानंद सरस्वती ने किया HLM ट्रॉफी सीजन – 05 का शुभारंभ, फुटबॉल मैदान में उमड़ी खचाखच भीड़

चांडिल, 06 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत धातकीडीह-भादूडीह में दो दिवसीय विशाल फुटबॉल प्रतियोगिता HLM ट्रॉफी सीजन-05 का मंगलवार को भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नागा संन्यासी जूना अखाड़ा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने किया। इस दौरान क्षेत्र के कई मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व फुटबॉल मैदान में ही समाजसेवी हरेलाल महतो ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विदित हो, समाजसेवी हरेलाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मैच देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शक फुटबॉल मैदान पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए दर्शकों में भी खासा जोश देखने को मिला।

Share This Article