जमशेदपुर में “संविधान बचाओ–भाईचारा बनाओ सम्मेलन” काशिफ़ रज़ा और राहुल मुर्मू के बयानों ने भरी नई चेतना

जमशेदपुर, 30 नवंबर : साकची के बोधि मंदिर परिसर में आयोजित “संविधान बचाओ – भाईचारा बनाओ सम्मेलन” में विभिन्न समुदायों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सम्मेलन में स्टेट प्रेसिडेंट एवं राष्ट्रीय कोर कमिटी के सदस्य काशिफ़ रज़ा ने संविधान को “देश का सबसे बड़ा हथियार” बताते हुए कहा कि न्याय, सम्मान और समान अधिकार की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज को धर्म–जाति से ऊपर उठकर एकता के साथ अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि और झारखंड पुलिस एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट राहुल मुर्मू ने कहा कि असली विकास तभी संभव है जब नागरिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें। “संविधान ने हमें बराबरी का अधिकार दिया है, और इसकी रक्षा समाज के सामूहिक प्रयास से ही संभव है,” उन्होंने कहा।
सम्मेलन में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं—दिनेश गौतम, शमीम अकरम, परवेज शहजाद, फ़ैयाज़ आलम, परमबीर पात्रों, सनत सिंह, आफताब अली, एजाज अहमद, सोनू (स्माइल), राशिद खान, वसीम, राजू मुखी, रतन बारीक, राजू लोहरा, बलराम कर्मकार, कमरुन निशा, जेबा आलो और शेख खुशनूर—ने संविधान और भाईचारे का संदेश घर–घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभागार एकता के नारों से गूंज उठा—
“संविधान अमर रहे, भाईचारा कायम रहे” “दलित–मुस्लिम–आदिवासी–पिछड़ा साथ चलेगा, संविधान का राज चलेगा।”
आयोजकों ने आगे भी जागरूकता और एकजुटता के अभियानों को जारी रखने की घोषणा की।



