करनडीह में वारंग चिती (हो भाषा) की निःशुल्क कक्षाओं की शुरुआत – सागर हेंब्रम और सरस्वती सुंडी संभालेंगे जिम्मेदारी

जमशेदपुर, 30 नवंबर : हो समाज दुःखू टोला, करनडीह में रविवार को वारंग चिती लिपि (हो भाषा) की निःशुल्क पढ़ाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर हेंब्रम ने की। लिपि के प्रणेता लाको बोदरा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विधिवत शुरुआत की गई।
कक्षाओं की जिम्मेदारी सागर हेंब्रम और सरस्वती सुंडी संभालेंगे। उद्घाटन समारोह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरूली तथा जमशेदपुर के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में मकी हेंब्रम, रजनी दोराई, फूलो बिरुआ, मादे हेंब्रम सहित कई ग्रामीणों का योगदान रहा।



