विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

नीमडीह, 21 अगस्त : नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा पारकीडीह पंचायत अंतर्गत चातरमा ग्राम में गुरुवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता है। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पहली बार 1991 में मनाया गया था।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक का परित्याग करना दंडनीय अपराध है। वरिष्ठ माता-पिता को भी भरण-पोषण प्राप्त करने का कानूनी अधिकार देती है। इसके अतिरिक्त पीएलवी ने वरिष्ठ नागरिक के विभिन्न अधिकार की जानकारी देने के साथ प्राधिकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क विधिक सेवा व सहायता की जानकारी दी। साथ ही शिविर में लोगों के बीच कानूनी पुस्तिका व पर्ची का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो , अम्बूज गोप , जानकी देवी , लगन सिंह , गणपति सिंह , लुधु सिंह , भदू सिंह , गकुल प्रमाणिक आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article