देवलटांड़ में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए डुमरी विधायक जयराम महतो, सुख-समृद्धि की कामना की

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

देवलटांड़ में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए डुमरी विधायक जयराम महतो, सुख-समृद्धि की कामना की

ईचागढ़, 15 मार्च : ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड़ गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में शनिवार देर रात डुमरी विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने हरिनाम संकीर्तन का श्रवण किया और भगवान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से विधायक जयराम महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो भी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और भक्ति भाव से कीर्तन का श्रवण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

Share This Article