ओल चिकि सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम,518 विद्यार्थियों को मिला प्रमाणपत्र।

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ओल चिकि सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम,518 विद्यार्थियों को मिला प्रमाणपत्र।

चांडिल, 26 अक्टूबर : आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड एवं टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ओल चिकि अध्ययन केन्द्रों में सत्र 2024–25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं सर्टिफिकेट वितरण समारोह रविवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। संस्था के अध्यक्ष विदेश चंद्र सोरेन के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर कुल 518 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट एवं अंक पत्र प्रदान किया गया।

निम्नलिखित विद्यालय के बच्चे शामिल

उच्च विद्यालय चैनपुर का 112 विद्यार्थी

सारना ओल इतुन आसड़ा शाहेरबेड़ा का 86 विद्यार्थी

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ालाखा का 85 विद्यार्थी

मध्य विद्यालय चिलगू चाकुलिया का 77 विद्यार्थी

खेरवाड़ जुमिद आखड़ा कानदरबेड़ा का 108 विद्यार्थी

ओल इतुन आसड़ा काशीडीह का 50 विद्यार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सचिव बाबू राम सोरेन ने कहाओल एम आद् ले रोड़ एम आद् ले धर्म एम आद ले आम हम आदोग यानी हमारी भाषा, धर्म और संस्कृति ही हमारी पहचान है।उन्होंने आगे कहा कि संथाली भाषा एवं ओल चिकि लिपि का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। यह भाषा भारत की आठवीं अनुसूची में शामिल है और नई शिक्षा नीति 2020 में भी इसे मान्यता दी गई है।कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर बिजय मुर्मू, बबलू सोरेन, विष्णु सोरेन, मांझी बाबा इन्द्र टुडू, नायके बाबा, सोनाराम मुर्मू, मनोहर हांसदा, शिक्षक कोकिल सोरेन सहित अभिभाव एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article