संगीन अपराध के अभियुक्त बबलू अंसारी को कपाली पुलिस ने भेजा जेल
चांडिल, 04 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने संगीन अपराध से जुड़े मामले में प्राथमिकी अभियुक्त बबलू अंसारी (42) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कपाली के हाशमी मोहल्ला निवासी सूबेदार अंसारी का पुत्र है।
पुलिस के अनुसार, कपाली ओपी में 03 सितंबर को संगीन आरोप के तहत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



