जन्माष्टमी पर चांडिल में टाटा मोटर्स के अधिकृत 4-व्हीलर शोरूम का शुभारंभ

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जन्माष्टमी पर चांडिल में टाटा मोटर्स के अधिकृत 4-व्हीलर शोरूम का शुभारंभ

चांडिल, 04 सितंबर : जन्माष्टमी के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को नई सुविधा मिली है। चांडिल स्टेशन के समीप पुराना चांडिल – पुरुलिया मार्ग पर टाटा मोटर्स के अधिकृत चारपहिया वाहन शोरूम एएसएल मोटर्स का शुभारंभ किया गया। शोरूम खुलने से चांडिल के अलावा ईचागढ़, नीमडीह, कुकड़ू और तिरुलडीह क्षेत्र के लोगों को चारपहिया वाहन खरीदने एवं संबंधित सेवाओं के लिए जमशेदपुर जाने की जरूरत कम होगी।

शोरूम में टाटा मोटर्स के विभिन्न मॉडल उपलब्ध होंगे। यहां वाहनों की खरीदारी के साथ बुकिंग और सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई। शोरूम के मैनेजर शुब्रोतो बनर्जी ने बताया कि ग्राहकों के लिए फाइनेंस और एक्सचेंज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शुभारंभ के अवसर पर शोरूम को सजाया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग, कंपनी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने चांडिल में चारपहिया वाहन के अधिकृत शोरूम खुलने को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर वाहन संबंधी सुविधाएं मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

Share This Article