संगठन सृजन अभियान को लेकर हुई जिला कांग्रेज के कार्य समिति की बैठक

आदित्यपुर, 01 सितंबर : संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के लिए सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी का नए सिरे से गठन को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्य समिति की बैठक हुई। एशिया भवन में आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डा विश्व रंजन मोहंती, खूंटी के सांसद काली चरण मुंडा, पीसीसी ऑब्जर्वर सुरेंद्र सिंह, मंज़ूर अंसारी, रामाश्रय प्रसाद मुख्य रूप उपस्थिति रहे।
इस अवसर पर एआईसीसी ऑब्जर्वर डा विश्व रंजन मोहंती ने उपस्थित कांग्रेस जनों एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों से संगठन सृजन अभियान के संबंध में जानकारी साझा किया। डा मोहंती ने बताया कि राहुल गांधी के निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में नए सिरे से जिला कार्य समिति गठित की जानी है। अभियान के तहत चुने जाने वाले सभी जिला अध्यक्षों को अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा विशेष शक्तियां प्रदान की जाएगी। वहीं उनकी जिम्मेवारी भी तय होगी। उनके परफॉरमेंस का मूल्यांकन भी किया जाएगा। डा मोहंती ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता से अलग मुलाकात किया व उनके विचार भी जाने।

जिला अध्यक्ष के दावेदारों को निर्धारित फॉर्मेट उपलब्ध कराया गया व कहा गया कि फॉर्मेट के अनुसार डेटा भरकर जमा कराए। मंगलवार से आईसीसी ऑब्जर्वर पीसीसी ऑब्जर्वर प्रखंड क्षेत्र का दौरा करेंगे और प्रखंड अध्यक्षों से मिलकर उनके विचार जानेंगे। मौके पर पीसीसी ऑब्जर्वर सुरेंद्र सिंह मंज़ूर अंसारी ने कहा कि जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सिविल सोसाइटी मीडिया आदि सभी के विचारो को जानने के बाद नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम को खूंटी संसद काली चरण मुंडा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



