एनएच पर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

एनएच पर हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी


चांडिल, 01 सितंबर : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल व नीमडीह थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास घटी। पुरुलिया की ओर से चांडिल की ओर जा रही एक कार ने सड़क पर जा रहे एक दंपत्ती को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा के रहने वाले मंगत सिंह और उनकी पत्नी खादी सिंह जख्मी हो गए। सड़क से गुजर रहे भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए नीमडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


दूसरी सड़क दुर्घटना चांडिल थाना क्षेत्र के घोड़ानेगी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर घटी। नई बाइपास सड़क के पास एनएच पर वाहनों की रफ्तार कम करने के लिए एनएचएआई की ओर से गति अवरोधक बनाया गया है। एनएच पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन उस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। सोमवार को ही गति अवरोधक पर सफेद रंग चढ़ाया गया था। वहीं शाम यहां एक ट्रक अपने से आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन को जोरदार धक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे वाहन के चालक गति अवरोधक पर वाहन की रफ्तार जैसे ही धीमा किया, वैसे पीछे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में ट्रक का चालक जख्मी हो गया।

Share This Article