जमशेदपुर, 01 अप्रैल : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर एआईडीएसओ का प्रतिनिधिमंडल ने शैक्षणिक समस्याओं के संदर्भ में चर्चा किया। इस संबंध में एआईडीएसओ के जिला सचिव शुभम कुमार झा ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत 3 सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस संचालित हो रहे है। जिसमें एक मात्र गर्ल्स स्कूल स्कूल साकची में है। जिसमें इस वर्ष कॉमर्स की पढ़ाई को बंद कर दिया गया है। इस विद्यालय में सुदूर ग्रामीण और गरीब परिवार के छात्राएं अध्ययन करने के लिए आते है।
एआईडीएसओ का प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से छात्राओं के हित को देखते हुए तीन मांग की है। एआईडीएसओ की मांग है कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस साकची में कॉमर्स की पढ़ाई को पुन: शुरू किया जाए, जिला के सभी स्कूलों में सीटों की बढ़ोतरी की जाए और सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली की जाए। इसकी जानकारी देते हुए एआईडीएसओ के पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय सचिव किशोर पॉल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव शुभम झा, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष सविता सोरेन, सचिव खुदीराम हांसदा, कोषाध्यक्ष राजेश गोप सहित अन्य उपस्थित थे।