Manbhum UpdatesManbhum UpdatesManbhum Updates
Font ResizerAa
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Business/Entertainment
  • Crime
  • Cultural
  • Politics
  • Sports
Font ResizerAa
Manbhum UpdatesManbhum Updates
  • Read History
  • Environment
  • Politics
  • Technology
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • Read History
  • Categories
    • Politics
    • Technology
    • Environment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
ChandilJharkhandSaraikela-Kharsawan

खस्ताहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आक्रोश रैली निकाल किया प्रदर्शन — ढाई घंटे चांडिल-कांड्रा मार्ग जाम

MANBHUM UPDATES
Last updated: April 15, 2026 5:17 pm
By MANBHUM UPDATES
Share
3 Min Read
SHARE

चांडिल, 15 अप्रैल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल-कांड्रा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्ग सड़क पर उतर आए और राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने चांडिल-कांड्रा मार्ग पर आक्रोश रैली निकाली, जो प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड मुख्यालय के सामने सड़क जाम कर दी, जिससे करीब ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अंचलाधिकारी प्रदीप महतो ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क की बदहाल स्थिति से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्द ही समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि खराब सड़क के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि संवेदक द्वारा आवश्यक स्थानों पर मरम्मत नहीं की गई, जबकि अपेक्षाकृत ठीक हिस्सों पर ही कालीकरण कर कार्य पूरा दिखाने का प्रयास किया गया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और संवेदक के बीच मिलीभगत के कारण राशि का दुरुपयोग हुआ, जिसके चलते अब दोबारा टेंडर की प्रक्रिया अपनानी पड़ी है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण जिला एवं प्रखंड मुख्यालय तक आवागमन मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के साथ उड़ती धूल ने हालात और भी बदतर कर दिए हैं, जिससे पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। ग्रामीणों ने यहां तक चेतावनी दी है कि यदि मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए स्वयं बेरिकेडिंग करेंगे।

TAGGED:Breaking newsChandil public protestChandil updatesJharkhand updatesLatest newsManbhum updatesRoad constractionsaraikela updatessubmitted mamorandom
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article चलती कार में लग गई अचानक आग, जानिए पूरी खबर 
Next Article “नशे में बेहोश गौवंश, हाईवे पर मौत का सौदा – चांडिल में बेनकाब हुआ तस्करी का संगठित खेल”

Recent Posts

  • विधानसभा में गूंजा ईचागढ़ का मुद्दा, विधायक सविता महतो ने स्टेडियम, पर्यटन और हाथी आतंक पर उठाया सवाल
  • SIR-2026 को लेकर बीएलओ और पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण, हर घर तक पहुंचने का निर्देश
  • एक पेड़ माँ के नाम : किसानों के लिए भविष्य की कमाई – रुदिया पंचायत में 200 किसानों को बांटे गए 2 हजार फलदार पौधे
  • सरायकेला : बार-बार मोटर जलने और पेयजल संकट पर नगर अध्यक्ष सख्त, WTP में लगेंगी दो 90 HP मोटर
  • SIR को लेकर डीसी सख्त, बीएलओ को घर-घर पहुंचने का निर्देश – हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर

Categories

  • Adityapur
  • Bahragora
  • Balrampur
  • Bihar
  • Bishtupur
  • Bokaro
  • Business/Entertainment
  • Chaibasa
  • Chandankiyari
  • Chandil
  • Chas
  • chowka
  • Crime
  • Cultural
  • Deoghar
  • Devotional
  • Dhanbad
  • Environment
  • Farming
  • Gamhariya
  • Ghatshila
  • Giridih
  • Ichagarh
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Jugsalai
  • Kharsawan
  • Khunti
  • Kuchai
  • Kukdu
  • Mango
  • Nimdih
  • Patamda
  • Politics
  • Potka
  • Puruliya
  • Rajnagar
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sakchi
  • Saraikela-Kharsawan
  • Special Story
  • Sports
  • Technology
  • Uncategorized
  • World

You May also Like

Chandilchowka

चांडिल : कथित फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में जांच तेज, उपायुक्त बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

June 10, 2026
JharkhandSaraikela-Kharsawan

बुरूडीह में दवा दुकान में भीषण आग, 22 लाख की दवाइयाँ और सामान जलकर राख

August 10, 2025
CrimeJharkhand

घाटदुलमी गांव का 16 वर्षीय किशोर एक सप्ताह से लापता, चौका थाना ने जन सहयोग की अपील की

August 1, 2025
ChandilCrime

कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में पीटने का दावा

June 16, 2026
Show More
  • More News:
  • Manbhum updates
  • Breaking news
  • Latest news
  • Jharkhand updates
  • saraikela updates
  • Manbhum updates News
  • Manbhum updates latest news
  • Chandil updates
  • Manbhum updates breaking news
  • Jamshedpur updates
  • Manbhum updates local news
  • Jharkhand manbhum updates
  • Dc saraikela
  • Big breaking news
  • local news updates
  • Manbhum updates big breaking news
  • Ranchi updates
  • Seraikela kharsawan
  • Chandil
  • Chandil manbhum updates
Manbhum Updates

“Manbhum Updates” एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको तेज, सटीक और निष्पक्ष खबरें देने के लिए समर्पित है। हम खास तौर पर स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की भी जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य है – “तेज खबर, साफ नजर” के साथ जनता को सही जानकारी देना।

चाहे राजनीति हो, समाज, शिक्षा, रोजगार या जन-आंदोलन – Manbhum Updates हर जरूरी विषय पर आपकी आवाज़ बनने का काम करता है।

Youtube Facebook X-twitter Whatsapp

About Company

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
  • Advertise with US

© Manbhum Updates, All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology

© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
Welcome to Manbhum Updates
Username or Email Address
Password

Lost your password?