विधिक जागरूकता अभियान में ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी

Manbhum Updates
1 Min Read

विधिक जागरूकता अभियान में ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी

ईचागढ़, 14 मई : नालसा नई दिल्ली एवं झालसा के निर्देश पर तथा पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा सरायकेला रमाशंकर सिंह के आदेशानुसार गुरुवार को ईचागढ़ क्षेत्र के आमटाड़ गांव में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला के सचिव के निर्देश पर पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा-झालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान रांची जिले के बासुकोचा गांव निवासी दिव्यांग राजकुमार उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची में आंख दिखाने की सलाह दी गई। साथ ही भर्ती के दौरान हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकार, कानूनी सहायता एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article