चांडिल, 15 मई : मानगो निवासी एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे कपाली नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित पुल के पास मानगो के रहने वाले एक युवक पर गोलमुरी निवासी कुछ युवकों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने युवक पर चापड़ से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मामले को लेकर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शेख फैज (25 वर्ष), पिता- शेख गुलाम हुसैन, निवासी न्यू डीएस फ्लैट, केबल टाउन, गोलमुरी, जमशेदपुर को गिरफ्तार किया गया।, वहीं, इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।