समुदायिक पुलिसिंग के तहत सबर परिवारों को कंबल वितरण, नशामुक्ति का संदेश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

समुदायिक पुलिसिंग के तहत सबर परिवारों को कंबल वितरण, नशामुक्ति का संदेश

नीमडीह, 05 जनवरी : नीमडीह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़ेदा पंचायत के खड़िया बस्ती में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत सबर परिवारों के बीच कंबल वितरित किया। बढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने जरूरतमंद परिवारों से संवाद करते हुए उन्हें ठंड से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उम्मीद जताई जा रही है कि कंबल लोगों को बढ़ती ठंड से राहत पहुंचाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, नशामुक्त जीवन अपनाने तथा इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ऐसे कार्यक्रमों से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और समन्वय मजबूत हो रहा है।

Share This Article