आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. जटा शंकर पांडेय ने दी शुभकामनाएं

चांडिल, 03 अक्टूबर : झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की नियुक्ति पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडेय ने श्री साहू को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।
डॉ. पांडेय ने कहा कि आदित्य साहू मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी कार्यशैली से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड भाजपा संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर सशक्त होकर प्रदेश में एक नई दिशा स्थापित करेगा।



