ईचागढ़ में लाभूकों के बीच 12 यूनिट बकरी वितरीत

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ़ में लाभूकों के बीच 12 यूनिट बकरी वितरीत

ईचागढ़, 05 मई : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड में 12 यूनिट बकरी पालन (गोअटरी) का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन के देखरेख में किया गया, जिसमें चयनित लाभुकों को स्वरोजगार सृजन एवं आय वृद्धि के उद्देश्य से बकरी पालन इकाइयां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीकों, देखभाल, टीकाकरण एवं प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुदृढ़ करना, पशुपालन को बढ़ावा देना तथा लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाना है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाभुकों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Share This Article