कांड्रा बीडीओ कॉलोनी निवासी गंदे नाली के पानी से परेशान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Manbhum Updates
2 Min Read

कांड्रा बीडीओ कॉलोनी निवासी गंदे नाली के पानी से परेशान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कांड्रा, 05 मई : कांड्रा स्थित बीडीओ कॉलोनी में गंदे पानी और बजबजती नालियों के दुर्गंध से आमजन परेशान है। सड़कों पर चलने के दौरान लोग नाक पर रूमाल रखकर चलने पर मजबूर हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसके कारण 10 फीट की सड़क अब मात्र 3 फीट ही बचा है। यही कारण है कि लोगों की बाथरूम का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए घर तक घुस जाता है।

गंदे पानी की ठहराव की वजह से स्थानीय लोगों की दिनचर्या में काफी प्रभाव पड़ रहा है। हाल ही में हुए हल्की बारिश का जमा पानी लोगों के दैनिक जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। सड़क पर नाले का गंदा पानी बहने के कारण स्कूली बच्चों और कामगारों खासा परेशानी हो रही है। सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आपात स्थिति में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकेगी। इस परेशानी को देखते हुए लोगों ने सरायकेला – खरसावां के उपयुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने इस समस्या का जल्द से जल्द निदान करने का आग्रह किया है।

Share This Article