तिरुलडीह में नन्हे हाथी की मौत, करंट लगने की आशंका

Manbhum Updates
1 Min Read

कुकडू, 06 मई : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह व सापारूम गांव के बीच जंगल में एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। आज सुबह ग्रामीणों ने नन्हे हाथी के शव को देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के करंट लगने से नन्हे हाथी की मौत हुई होगी। हालांकि, जांच के बाद ही इसका खुलासा संभव है। बता दें कि सालभर पहले भी क्षेत्र के तुलिनडीह में एक नन्हे हाथी की मौत इसी तरह के संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

Share This Article