दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में अब सावन माह में मिलेगा निशुल्क प्रवेश – पूर्व में जारी प्रवेश शुल्क को किया गया निरस्त

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में अब सावन माह में मिलेगा निशुल्क प्रवेश – पूर्व में जारी प्रवेश शुल्क को किया गया निरस्त

जमशेदपुर/चांडिल, 15 जुलाई : सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी, जमशेदपुर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व में सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों के प्रवेश के लिए जारी किया गया शुल्क चार्ट को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।

वन विभाग के रेंजर दिनेश चंद्रा ने बताया कि अब प्रति व्यक्ति, दो पहिया, तीन पहिया, और चार पहिया वाहनों को दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में बिना किसी शुल्क के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। यह अनुमति केवल सावन माह के लिए मान्य होगा।

गौरतलब है कि पूर्व में जारी रेट चार्ट के अनुसार प्रति व्यक्ति ₹5, दो पहिया वाहन ₹50, तीन पहिया ₹100 और चार पहिया वाहन ₹150 की दर से प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया था। उक्त प्रवेश शुल्क की जानकारी होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के साथ साथ हिंदूवादी संगठनों ने भी वन विभाग का विरोध जताया था, जिसके बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। अब इन सभी शुल्कों को समाप्त कर दिया गया है।

प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुविधाओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि सावन माह में भोले भक्त निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें।

यह निशुल्क प्रवेश केवल सावन माह के लिए लागू होगा।

Share This Article