गोइलकेरा में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी, बुरुसाई टोला में छाया अंधेरा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गोइलकेरा में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी, बुरुसाई टोला में छाया अंधेरा

चाईबासा, 16 सितंबर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुईडा गांव के बुरुसाई टोला में बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। सुबह बिजली गुल मिलने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।

ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद पूरे टोले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल समेत रोजमर्रा के कई कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग से मामले की जांच कराने तथा जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल होने से ही बस्ती में उत्पन्न समस्याओं से राहत मिल सकेगी।

Share This Article