21 अंक के साथ रेखा कुमारी सबसे आगे, आदरडीह में आंगनबाड़ी सेविका चयन की प्रक्रिया शुरू

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पांच अभ्यर्थियों के बीच हुआ अंकों का आकलन, प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद होगा अंतिम चयन

कुकड़ू, 30 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ईचाडीह पंचायत के आदरडीह में शुक्रवार को आंगनबाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। इसमें पांच अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया। शैक्षणिक योग्यता एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर हुए अंकों के आकलन में रेखा कुमारी 21 अंक प्राप्त कर सबसे आगे रहीं।

अंकों के आधार पर जयंती महतो 19 अंक के साथ दूसरे, ऊषा भुइयां 18 अंक के साथ तीसरे, रुनु रानी महतो 17 अंक के साथ चौथे तथा विशाखा महतो 7 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

आमसभा की अध्यक्षता नीमडीह एवं कुकड़ू अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने की। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों की सूची एवं संबंधित प्रमाणपत्रों को सत्यापन के लिए जिला स्तर पर भेजा जाएगा। प्रमाणपत्रों की जांच और निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सेविका के अंतिम चयन पर निर्णय लिया जाएगा।

सभा में ग्राम प्रधान अभिराम बनर्जी, मुखिया चित्तरंजन सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य मंगल सिंह मुंडा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बासुदेव गोप, शिक्षक गुणधर महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article