Manbhum UpdatesManbhum UpdatesManbhum Updates
Font ResizerAa
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Business/Entertainment
  • Crime
  • Cultural
  • Politics
  • Sports
Font ResizerAa
Manbhum UpdatesManbhum Updates
  • Read History
  • Environment
  • Politics
  • Technology
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • Read History
  • Categories
    • Politics
    • Technology
    • Environment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
JharkhandSaraikela-Kharsawan

चांडिल अनुमंडल की समस्याओं को लेकर भाजपा जिला महामंत्री ने डीसी से की मुलाकात –

MANBHUM UPDATES
Last updated: July 29, 2025 5:32 pm
By MANBHUM UPDATES
Share
3 Min Read
SHARE

चांडिल अनुमंडल की समस्याओं को लेकर भाजपा जिला महामंत्री ने डीसी से की मुलाकात – झिमड़ी में डीलर परिवर्तन, दुलमी मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी सहित कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/चांडिल, 29 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने मंगलवार को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से मुलाकात कर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू और ईचागढ़ प्रखंड की कई ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी, लाकड़ी और हेवेन पंचायत अंतर्गत गांवों में थैलेसीमिया मेजर बीमारी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई गई है। श्री गोराई ने उपायुक्त से बीमारी के कारणों की वैज्ञानिक जांच कर रोकथाम की दिशा में ठोस पहल की मांग की।

इसके अतिरिक्त, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड के हेवेन, झिमड़ी, लाकड़ी, काशीपुर, कल्याणपुर, दयापुर, झापागोड़ा और सिरूम सहित अन्य गांवों में जंगली हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों को हो रही जान-माल की क्षति पर भी चिंता व्यक्त की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग मुआवजा देने में टालमटोल कर रहा है और ‘डूबी क्षेत्र’ का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहा है। उन्होंने हाथियों के उत्पात पर नियंत्रण और पीड़ितों को मुआवजा देने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

चांडिल प्रखंड अंतर्गत एनएच-32 से कंगलाटांड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत हो रहे 4.3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के अधूरे पड़े रहने की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया। श्री गोराई ने मांग की कि इस परियोजना को शीघ्र पूरा कराया जाए।

चांडिल के भुइयांडीह में आजसू पार्टी ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, श्रद्धांजलि सभा में गूंजे समानता के संदेश
बाल विवाह मुक्त झारखंड अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, पूर्वी सिंहभूम को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प
हाथी हमलों से निपटने को प्रशासन अलर्ट, पश्चिम सिंहभूम में उठाए जा रहे व्यापक ऐतिहाती कदम
महाशिवरात्रि पर चांडिल में उमड़ी आस्था की लहर, बूढ़ा बाबा शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार

वहीं, हालिया भारी बारिश के चलते चांडिल की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जलापूर्ति ठप है, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने की आवश्यकता है।

नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी गांव में राशन डीलर परिवर्तन के लिए लाभुकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप कर संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश देने की मांग की।

साथ ही, कुकड़ू प्रखंड स्थित दुलमी मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या को भी उन्होंने गंभीरता से उठाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीब 200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन दो शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर अन्यत्र भेज दिए जाने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है।

श्री गोराई ने उपायुक्त से उपरोक्त सभी समस्याओं पर त्वरित और ठोस कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

TAGGED:BJP District General Secretary met DC regarding the problems of Chandil subdivision - Memorandum submitted on many issues including dealer change in JhimdiChandil updatesDc saraikelaKukru updatesMadhu sudan goraiManbhum updatesshortage of teachers in Dulmi Middle School
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विकास दोदराजका का सरायकेला दौरा, बाल संरक्षण व्यवस्था का लिया जायजा
Next Article कपाली में अवैध रूप से जमीन कब्जा करने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Recent Posts

  • चांडिल : संयोग सेवा फाउंडेशन का भव्य शुभारंभ, रक्तदान शिविर में जुटीं 48 यूनिट रक्त
  • हाथियों की निगरानी के दौरान वज्रपात की चपेट में आए वन विभाग के गार्ड की मौत, दो वनकर्मी घायल
  • चार मासूमों को मिला नई जिंदगी का भरोसा, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के लिए तेलंगाना रवाना
  • गम्हरिया थाना के पास सड़क सुरक्षा पर सवाल – ब्रेकडाउन वाहन की चेतावनी बनी सिर्फ ‘हरी पत्ती’, हादसे को न्योता?
  • सरायकेला रथ मेला की तैयारियां तेज, मनोज कुमार चौधरी लगातार 19वीं बार बने श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति के अध्यक्ष

Categories

  • Adityapur
  • Bahragora
  • Balrampur
  • Bihar
  • Bishtupur
  • Business/Entertainment
  • Chaibasa
  • Chandil
  • chowka
  • Crime
  • Cultural
  • Deoghar
  • Devotional
  • Dhanbad
  • Environment
  • Farming
  • Gamhariya
  • Ghatshila
  • Giridih
  • Ichagarh
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Jugsalai
  • Kharsawan
  • Khunti
  • Kuchai
  • Kukdu
  • Mango
  • Nimdih
  • Patamda
  • Politics
  • Potka
  • Puruliya
  • Rajnagar
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sakchi
  • Saraikela-Kharsawan
  • Special Story
  • Sports
  • Technology
  • Uncategorized
  • World

You May also Like

JamshedpurPatamda

शिविर में 81 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं का हेलमेट व टिफिन बॉक्स देकर बढ़ाया गया उत्साह

April 19, 2026
ChandilJharkhand

हाथी हमले से क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ितों को मिला राहत का सहारा, ईचागढ़ विधायक ने वितरित की मुआवजा चेक

August 1, 2025
JharkhandSaraikela-Kharsawan

बुरुडीह पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ शिविर आयोजित, प्रशासन की सेवाभावना से लाभान्वित हुए ग्रामीण

November 21, 2025
JharkhandSaraikela-Kharsawan

प्रभात फेरी निकाल कर यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर दिया गया जन-जागरूकता का संदेश

January 19, 2026
Show More
  • More News:
  • Manbhum updates
  • Breaking news
  • Latest news
  • Jharkhand updates
  • saraikela updates
  • Chandil updates
  • Manbhum updates latest news
  • Manbhum updates breaking news
  • Jamshedpur updates
  • Jharkhand manbhum updates
  • Dc saraikela
  • Manbhum updates News
  • Ranchi updates
  • Seraikela kharsawan
  • Manbhum updates local news
  • Chandil
  • Chandil manbhum updates
  • Jamshedpur
  • SP saraikela
  • Ichagarh updates
Manbhum Updates

“Manbhum Updates” एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको तेज, सटीक और निष्पक्ष खबरें देने के लिए समर्पित है। हम खास तौर पर स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की भी जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य है – “तेज खबर, साफ नजर” के साथ जनता को सही जानकारी देना।

चाहे राजनीति हो, समाज, शिक्षा, रोजगार या जन-आंदोलन – Manbhum Updates हर जरूरी विषय पर आपकी आवाज़ बनने का काम करता है।

Youtube Facebook X-twitter Whatsapp

About Company

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
  • Advertise with US

© Manbhum Updates, All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology

© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
Welcome to Manbhum Updates
Username or Email Address
Password

Lost your password?