विश्व जल दिवस पर झरिडीह में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

नीमडीह, 22 मार्च : सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत झरिडीह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के तत्वावधान में विश्व जल दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जल के समुचित उपयोग से ही भविष्य में जल संकट से बचा जा सकता है।‌ इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण से जुड़े कानूनों, नागरिक अधिकारों एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

 

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं जागरूकता पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो, विशेश्वर सिंह, रुपेश तंतुवाई, पूर्ण सिंह, सुभद्रा सिंह, धनीरानी सिंह, नियति सिंह एवं वरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article