7 जून को चांडिल में JLKM की विशाल सम्मान सह बाइक रैली, प्रशासन से मांगी अनुमति

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

7 जून को चांडिल में JLKM की विशाल सम्मान सह बाइक रैली, प्रशासन से मांगी अनुमति

चांडिल, 06 जून : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से 7 जून को चांडिल क्षेत्र में विशाल सम्मान सह बाइक रैली आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर रैली एवं साउंड सिस्टम के उपयोग की अनुमति मांगी है।

रैली का आयोजन JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तरण महतो के सम्मान में किया जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार रैली रविवार सुबह 8 बजे गिद्धीबेड़ा टोल प्लाजा से शुरू होकर बानसा, चौका, टीकर, मिलन चौक, कुकड़ू, झीमड़ी और रघुनाथपुर होते हुए चांडिल पहुंचेगी।

आयोजकों के अनुसार रैली में करीब 200 मोटरसाइकिल और 50 चारपहिया वाहनों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान दो साउंड सिस्टम का भी उपयोग किया जाएगा।

दीपक महतो ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि रैली के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात नियमों एवं प्रशासन के सभी निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

Share This Article