चांडिल : काठजोड़ में डायरिया का कहर, एक की मौत – कई अस्पताल में भर्ती

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल : काठजोड़ में डायरिया का कहर, एक की मौत – कई अस्पताल में भर्ती

चांडिल, 08 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत काठजोड़ गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। डायरिया की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़े हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निवासी मुरली सिंह सरदार बीते दो दिनों से डायरिया से पीड़ित थे। समय पर समुचित इलाज न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

फिलहाल गांव के पांच डायरिया पीड़ितों को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि सात से आठ मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाई है। विभाग की ओर से गांव के विद्यालय प्रांगण में अस्थायी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में नियमित चिकित्सीय निगरानी और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि डायरिया जैसी बीमारियों पर जल्द काबू पाया जा सके।

Share This Article