पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का दल एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे खूंटी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का दल एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे खूंटी


खूंटी, 08 सितंबर : राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड), रांची की ओर से पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के 30 पदाधिकारियों के लिए पीआरआई द्वारा संचालित सर्वोत्तम प्रथाओं को समझने के लिए आरजीएसए के तहत पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 08 से 12 सितंबर, 2025 तक होने वाले कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रतिभागियों को सत्र समन्वयक मो सरफ़राज इक़बाल के नेतृत्व में खूंटी जिले के ग्राम सिल्दा स्थित लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट का क्षेत्र भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर परियोजना के राज्य समन्वयक अरिंदम मिश्रा के सहयोग से संसाधन व्यक्ति गिरेन्द्र कुमार ने परियोजना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रायोगिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि इस परियोजना के माध्यम से लगभग 10 एकड़ भूमि में लाभुकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के उप-निदेशक अरविन्द कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस परियोजना की सराहना करते हुए इसे पंचायत स्तर पर ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल बताया।

Share This Article