बाबुडीह में स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता, आदित्यपुर इलेवन बनी विजेता

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकडू, 16 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस एवं स्वर्गीय शिव नारायण गोप की स्मृति में सरायकेला-खरसावां जिले के कुकडू प्रखंड अंतर्गत बाबुडीह में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आईबीसी क्रिकेट क्लब, बाबुडीह (ईचाडीह) की ओर से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ मांझी साव शामिल हुए। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला आदित्यपुर इलेवन और जंतर मंतर टीम, ईचाडीह के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्यपुर इलेवन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जंतर मंतर टीम, ईचाडीह उपविजेता रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अशोक साव उर्फ मांझी साव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल को ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताया।

इस अवसर पर हिमांशु शेखर गोप, सुनील गोप, राज गोपाल कुमार, रमेश गोप, राम गोपाल कुमार, सदानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Share This Article