चांडिल बायपास रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास के समीप दुर्घटना में एक घायल, जानिए कैसे हुआ दुर्घटना?

चांडिल, 13 अक्टूबर : चांडिल बाजार से गोलचक्कर जाने वाली बाईपास सड़क पर सोमवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना उस स्थान पर घटी जहां पर रेलवे का अंडरपास निर्माणाधीन है। दुर्घटनाग्रस्त घायल व्यक्ति की पहचान रसुनिया निवासी सोमचांद सिंह मुंडा के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह साइकिल से जा रहा था। इसी क्रम में निर्माणाधीन अंडरपास के पास विपरीत दिशा से आ रही बड़ी वाहन की तेज लाइट उनकी आंखों में पड़ी और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। इस घटना में उसके आंख के सामने गहरा जख्म हो गया है।




