जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

खूंटी, 03 अक्टूबर : खूंटी जिले की उपायुक्त आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में कई अहम निर्णय लिया गया। बैठक में गत एक माह के दौरान खनिज पदार्थों के अवैद्य खनन एवं परिवहन की रोकथाम की दिशा में संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
मौके पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि खनिजों के अवैद्य खनन स्थलों को चिन्ह्ति कर जिला खनन टास्क फोर्स टीम आपस में समन्वय बनाकर अवैद्य खनन एवं परिवहन के मार्गों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को सीओ एवं थाना प्रभारी संग समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाने एवं अवैद्य खनन एवं परिवहन के मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



