गोपाल मैदान में सादगी के साथ मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गोपाल मैदान में सादगी के साथ मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस


संवाददाता जमशेदपुर, 07 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता संगठन की ओर से सादगी के साथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। संगठन के मुख्य संयोजक जोसाई मार्डी, संयोजक इंद्र हेम्ब्रम तथा अध्यक्ष हेमेंद्र हांसदा ने गुरुवार को स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 2025 को गोपाल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आदिवासी छात्र एकता संगठन द्वारा 2007 से ही विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमेटि के द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष सादगी से विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन होगा। आयोजन का शुभारंभ दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर किया जाएगा। वहीं पत्रकार सम्मेलन में बताया गया कि झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए संगठन कामना करता हैं। सम्मेलन में समाज के दिग्गज वक्ता एवं छात्र सरना कोड, पेशा कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भुमि अधिग्रहण अधिनियम 2013, लैण्ड बैंक, सीएनटी व एसपीटी एक्ट आदि विषयों पर गहन चर्चा करेंगे।

Share This Article