जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जमशेदपुर, 24 सितंबर : जमशेदपुर के सोनारी – मरीन ड्राइव रोड पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि तृषा समेत चार लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर मरीन ड्राइव रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और ट्रक चालक की भूमिका क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही है।

Share This Article