नीमडीह : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

नीमडीह, 03 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडिल–पुरुलिया नेशनल हाईवे पर दुमदुमी में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलौंग निवासी बीरबल गोराई के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान करने और दुर्घटना में शामिल वाहन का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

इस खबर से जुड़े अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें – www.manbhumupdates.com

Share This Article