सरायकेला में चला महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला में चला महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान

सरायकेला, 18 नवंबर : सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार मंगलवार को महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया। परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में चलाए गए जागरूकता अभियान में एएसआई नंदिता बिरुआ, आरक्षी कृपा भेंगरा और

आरक्षी अंजली मुर्मू भी उपस्थित थीं।

कुमार विजय प्रताप सिंह देव बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला में चलाए गए जागरूकता अभियान के तहत महिला अपराध से संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी, नशा मुक्ति, डायल 112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।

Share This Article