खूंटी : 25 दिवसीय वॉल हैंगिंग कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

खूंटी, 14 अक्टूबर : जिले के खूंटी प्रखंड अंतर्गत ग्राम रेवा पंचायत बिरहु में मंगलवार को मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन योजना के तहत 25 दिवसीय वॉल हैंगिंग कला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ टूलकिट वितरण के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाना तथा उनकी आय के स्रोतों में वृद्धि करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को हस्तकला कौशल में दक्ष बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।




