11 फाटक खोलने के बाद मुखिया होटल – चांडिल डैम रोड़ पर आवागमन बंद

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

11 फाटक खोलने के बाद मुखिया होटल – चांडिल डैम रोड़ पर आवागमन बंद

चांडिल, 25 अगस्त : लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ गया था। हालांकि जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के डुब क्षेत्र के गांवों में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति होने की सूचना नहीं है। जलस्तर कम करने के लिए डैम के 11 रेडियल गेट खोले गए हैं। इनमें पांच गेट को तीन – तीन मीटर, पांच गेटों को ढाई -ढाई मीटर और एक गेट को डेढ़ मीटर तक खोला गया है। गेटों को खोले जाने के बाद डैम का जलस्तर धीरे धीरे घटने लगा है। फिलहाल डैम का जलस्तर 181.40 मीटर दर्ज किया गया है। रविवार की रात डैम का जलस्तर 181.50 मीटर दर्ज किया गया था। सोमवार को सुबह से डैम का जलस्तर घटाने लगा है।

पुल के ऊपर बह रहा पानी

चांडिल डैम के 11 रेडियल गेटों को एक साथ खोले जाने के बाद डैम के नीचे का पुल जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण उक्त सड़क पर आवागमन बंद कर दिया गया है। पुल के दोनों और बैरिकेडिंग लगाकर होमगार्ड के जवान तैनात किया गया है। रेडियल गेटों को खोले जाने के बाद डैम के निचले हिस्से में जलभराव की स्थिति पैदा हो गया है। सुवर्णरेखा नदी उफान पर है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था किया है। संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने के साथ समय-समय पर क्षेत्र का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया है।

Share This Article