जमशेदपुर, 05 मई : भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे विशेष स्वगणना अभियान को जमशेदपुर में गति मिल रही है। इसी क्रम में आज उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम एवं चीफ ऑफ कॉरपोरेट सर्विसेज वरुण बजाज ने स्वगणना प्रक्रिया में भाग लेकर इसका शुभारंभ किया।
यह प्रक्रिया जीएनएसी (JNAC) के विशेष पदाधिकारी तरणीश कुमार हंस एवं जनगणना टीम की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के कई अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वगणना कर अपनी जानकारी दर्ज की।
प्रशासन ने बताया कि 1 मई से 15 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान में नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है।
शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और निर्धारित समयसीमा के भीतर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करें। इससे न केवल सटीक आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी, बल्कि भविष्य की योजनाओं के निर्माण में भी सहूलियत होगी