बानसा में मां मनसा जांत मंगल आज, तैयारी पूरी

चांडिल, 25 अगस्त : चांडिल प्रखंड के चौका-कांड्रा सड़क पर बानसा चेक पोस्ट के समक्ष सोमवार को जय मां मनसा जांत मंगल का आयोजन किया गया है। सोमवार दोपहर 2 बजे से होने वाले जांत मंगल में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के शिमोला के उस्ताद मनोरंजन प्रमाणिक का शिमूलिया मां मद्मामनी जांत मंगल पार्टी और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के बराबाजार थाना क्षेत्र के तुमड़ाशोल के उस्ताद धनंजय महतो का तुमड़ाशोल मां विषहरि जांत मंगल पार्टी के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।



