जनाक्रोश रैली को लेकर सरना भवन में हुई तैयारी बैठक

जमशेदपुर, 04 अक्टूबर : सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में शनिवार को केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की बैठक राकेश उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुड़मी को जनजातीय सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले होने वाले जनाक्रोश रैली पर चर्चा किया गया। विदित हो कि 9 अक्टुबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विराट जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया है।
बैठक में इसको लेकर की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मौके पर कहा गया कि इस क्षेत्र से 2 हजार लोग रैली में शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि आक्रोश रैली में लोग पारंपरिक वेशभूषा में औजारों के साथ शामिल होंगे। मौके पर सुरा बिरुली, संतोष लकड़ा, लाखींद्र लकड़ा, अमरदीप तिर्की, राजन कुजूर, बब्लू खलखो, महेश कुजूर, बुधराम खलखो, दिनकर कच्छप, बिंदु पाहन, किशोर लकड़ा, चिंटू पूर्ती, राजू खलखो, रोशन मिंज आदि उपस्थित थे।



