दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

04 से 06 अगस्त तक बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, नहीं होंगे राजकीय समारोह

रांची, 04 अगस्त : झारखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव ने आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है।

सरकार ने निर्णय लिया है कि 4 अगस्त से 6 अगस्त तक पूरे राज्य में राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और कोई भी राजकीय समारोह या सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जाएगा।

संयुक्त सचिव द्वारा जारी पत्र को राज्य के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, सभी उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को भेजा गया है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि राजकीय शोक की अवधि के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

राज्य सरकार के इस निर्णय के पीछे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड की राजनीति और समाज में अमूल्य योगदान को सम्मान देने की भावना है। उनके निधन से प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में एक युग का अवसान हुआ है।

Share This Article