राहुल गांधी ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक, कहा – आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ थे ‘गुरुजी’

डेस्क, मानभूम अपडेट्स, 4 अगस्त : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी गुरुजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राहुल गांधी ने कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। वह आदिवासी समाज की एक मज़बूत आवाज़ थे, जिन्होंने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।”
उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस नेता ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने गुरुजी के सभी समर्थकों के साथ भी अपनी सांत्वना साझा की।
राहुल गांधी के अलावा देश के कई बड़े राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्य सरकार ने गुरुजी के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।



