भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
नीमडीह, 16 अगस्त : नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक प्रख्यात राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी विचारक और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनका पूरा जीवन देश की सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।
अन्य वक्ताओं ने भी वाजपेयी जी के राजनीतिक जीवन, काव्य प्रतिभा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की चर्चा करते हुए उन्हे याद किया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रोफेसर सुदिष्ठ कुमार, ट्रस्टी निखिल कुमार, पवन महतो, अजय मंडल, देवाशीष, शशि भूषण, कृष्णा, गौरव, जयदीप सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।