आदित्यपुर के श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

आदित्यपुर के श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

आदित्यपुर, 10 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित श्रीडूंगरी में 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है। वह मूल रूप से यशपुर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला था और श्रीडूंगरी में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर छोटा-मोटा रोजगार करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात की बताई जा रही है। घटना के समय परिजन एक अन्य रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मौके पर पहुंचे समाजसेवियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

खबर लिखे जाने तक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article